अब फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन का नाम होगा अयोध्या कैंट

अब फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन का नाम होगा अयोध्या कैंट

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों में कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले हैं अब फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर इस स्टेशन का नया अयोध्या कैंट कर दिया गया है

बता दें कि फैज़ाबाद की जगह अयोध्या के जिला बनने के बाद भाजपा के सांसद लल्लू सिंह ने रेलवे को ये प्रस्ताव दिया था कि फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन का नाम भी बदल कर अयोधया कैंट कर देना चाहिए जिस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। ये जानकारी शनिवार को वाराणसी पहुंचे लखनऊ के डीआरएम ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा।

डीआरएम ने ये भी कहा कि अयोध्या के स्टेशन को विकसित करने से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना होगा साथ ही उन्होंने बताया कि रेलवे अयोध्या के स्टेशनों को कुछ इस तरह विकसित करने की योजना बन रही है कि स्टेशन से ही श्रदालुओं को अयोध्या के धार्मिक महत्व का एहसास हो सके।

बता दें कि इससे पहले भी वाराणसी के मंडुवाडीह का नाम बदल कर बनारस और मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया गया है। इलाहाबाद का भी नाम प्रयागराज किया गया है कि साथ ही यहाँ के कई स्टेशनों का नाम बदला गया है।

popular post

लारिजानी की शहादत से ईरान की मजबूत राजनीतिक व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा: अराक़ची

लारिजानी की शहादत से ईरान की मजबूत राजनीतिक व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा: अराक़ची

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *