YSR कांग्रेस की आंधी , विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ 75 में से 74 सीटें जीतीं

आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी YSR कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। 75 नगरपालिकाओं में से 74 में जीत हासिल करते हुए YSR कांग्रेस ने विपक्षी दलों का सफाया कर दिया है। इन चुनाव के रुझानों के अनुसार नगर निगम की सभी 12 सीट भी YSR कांग्रेस ही जीतती हुई नज़र आ रही है। अनंतपुर, कडापा, कुरनूल, चित्तूर, तिरुपति, ओंगोले और गुंटूर में YSR कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम में वोटों की गिनती जारी है और YSRCP अच्छी बढ़त से आगे चल रही है।

राज्य की सत्ता में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के दो साल पूरे होने के बाद यह चुनाव हुए हैं। पार्टी ने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की कोरोनावायरस महामारी के बावजूद भी जारी कल्याणकारी योजनाओं को दिया है। सत्तारुढ़ पार्टी का मानना है कि शहरी क्षेत्र के लोग भी उनकी सरकार की नीतियों का समर्थन करते हैं।

याद रहे कि आंध्र प्रदेश के 12 नगर निगम और 75 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए चुनाव 10 मार्च को हुआ था। 12 नगर निगम के 671 डिविजन्स में से 90 पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए थे, जबकि 75 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में से 490 वार्डों में निर्विरोध उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली। चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया था बुधवार को 65 फीसदी मतदान हुआ था।

popular post

क़ुद्स दिवस की रैली में अली लारीजानी की मौजूदगी से इज़रायल में बेचैनी

क़ुद्स दिवस की रैली में अली लारीजानी की मौजूदगी से इज़रायल में बेचैनी क़ुद्स दिवस

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *