जंतर मंतर से रामलीला ग्राउंड स्थानांतरित होगा पहलवानों का धरना
महिला पहलवानों का रामलीला मैदान जाने का विरोध, जंतर-मंतर से जबरन हटाए जाने और एफआईआर दर्ज दर्ज होने के बावजूद पहलवानों के हौसले कम नहीं हुए हैं, और वह पीछे हटने के बजाय अपने मान सम्मान के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने पर अडिग हैं। और जंतर मंतर से जबरन हटाए जाने और हिरासत में लिए जाने के बाद, पहलवानों ने अब रामलीला ग्राउंड पर प्रदर्शन करने का प्रोग्राम बनाया है।
धरना जारी रखने को लेकर सोमवार को बैठकों का सिलसिला जारी रहा और इस बात की प्रबल संभावना है कि जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन रामलीला मैदान में स्थानांतरित किया जा सकता है।
गौरतलब हो कि रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर जब घोषणा के अनुरूप पहलवानों ने नए संसद भवन के बाहर महिला महापंचायत के लिए निकलने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें, और 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। उन्हें थाने ले जाया गया और जंतर-मंतर पर लगे उनके टेंट को हटा दिया गया।
रविवार को हिरासत में लिए जाने के बाद साक्षी मलिक ने ट्विटर पर ऐलान किया था कि, रिहाई के बाद हम जंतर-मंतर पर फिर से अपना सत्याग्रह शुरू करेंगे। और यह सत्याग्रह महिला पहलवानों का सत्याग्रह होगा। रविवार देर रात अपनी रिहाई के बाद, बजरंग पुनिया ने भी “न्याय मिलने से पहले घर लौटने का कोई मतलब नहीं है की घोषणा करते हुए विरोध जारी रखने का संकेत दिया था।
इन सबके बीच कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे कुश्ती खिलाड़ी अपनी गिरफ़्तारी, और जंतरमंतर से तंबू उखाड़े जाने से इतने निराश हुए थे कि, अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार पहुँच गए थे लेकिन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत, और उनके भाई राकेश टिकैत के मनाने पर अपना प्रोग्राम स्थगित कर दिया।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने फिर से जंतर मंतर पर प्रदर्शन करना शुरू किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद सभी पहलवानों ने अलग-अलग राय दी है, जहां साक्षी मलिक जंतर-मंतर पर फिर से धरना देने की बात कह रही हैं, वहीं बजरंग पूनिया अन्य पहलवानों से बात कर आगे की रणनीति बनाने की बात कर रहे हैं।


popular post
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाई इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा