उत्तराखंड: ग्लेशियर फटने से सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास जारी: अमित शाह

नई दिल्ली: देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को लोकसभा में कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर के फटने के बाद सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास जारी हैं।

गृह मंत्री लोकसभा में आपदा के विवरण को साझा करते हुए कहा “लगभग 25-35 लोगों को राष्ट्रीय थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) परियोजना की दूसरी सुरंग में फंसने की आशंका है। उन्हें बचाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास जारी है। ”

भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार अमित शाह ने बताया कि एनटीपीसी परियोजना कि एक सुरंग से 12 लोगों को सुरक्षित रूप से बचाया जा चुका है । साथ ही घटना के समय ऋषिगंगा परियोजना के पंद्रह लोगों को भी बचाया गया था।”

उन्होंने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने अपना नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है जिसके तहत 450 जवान तलाशी और बचाव अभियान चला रहे हैं।

उत्तराखंड :ग्लेशियर टूटने से 100-150 लोगों के बहने की आशंका, अब तक कई शव बरामद

उत्तराखंड हादसे में अब तक 10 की मौत ,150 से अधिक लापता

गृहमंत्री ने कहा, एनडीआरएफ की कुल पांच टीमें मौके पर मौजूद हैं साथ ही सेना की आठ टीमें भी हैं, एक मेडिकल कॉलम और एक एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर तैनात की गई है और नौसेना की एक टीम भी राज्य में तैनात की गई है

बचाव अभियान पर अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा: वायु सेना के कुल 5 हेलीकॉप्टर भी ऑपरेशन में लगे हुए हैं

बता दें कि उत्तखण्ड के मुख्यमंत्री ने आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

popular post

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *