केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी बोले-असली किसान खेत में काम कर रहे, विपक्ष पर भड़काने का आरोप

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने दिल्ली में जारी किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि प्रदर्शनकारी किसान असली किसान नहीं लगते। असली किसान तो खेत में काम कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह किसानों को भड़का रहा है। चौधरी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार लिखित में दे सकती है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य बरकरार रखा जाएगा।

चौधरी ने आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर बयान में कहा, ‘मुझे नहीं लगता ये असली किसान हैं। जो असली किसान हैं वे अपने खेत में काम कर रहे हैं।’ 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा है कि एमएसपी जारी रहेगी और हम इसे लिखित में भी दे सकते हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस और विपक्षी दल किसानों को भड़का रहे हैं। देश के किसान इन कानूनों के पक्ष में हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।
 
किसानों से उम्मीद अशांति नहीं फैलने देंगे
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री चौधरी ने आगे कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी और किसानों में विश्वास है। मुझे विश्वास है कि किसान कोई ऐसा फैसला नहीं लेंगे, जिससे देश में अशांति का माहौल बने। इन कानूनों से किसानों को आजादी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि असली किसान, जो अपने खेत में काम कर रहा है, वो इस आंदोलन को लेकर चिंतित है।

भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन
उधर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अपने हर ऑफिस में आठ दिसंबर को प्रदर्शन करेगी। इधर कैलाश चौधरी ने कहा कि भारत बंद होने की वजह से देश को आर्थिक नुकसान होगा। चौधरी ने कहा कि कल जो बैठकें हुईं, उस पर किसानों के सुझाव पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को यह सोचना चाहिए कि कैसे उनका राजनीतिकरण हो रहा है और लोगों को फुसलाया जा रहा है।

popular post

मक्का समझौते के तहत इस्तांबुल में होगी तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब की पहली बैठक

इस्तांबुल: मक्का समझौते के तहत गठित राजनीतिक एवं रक्षा संबंधी रणनीतिक समिति की पहली बैठक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *