रूसी सेना में भर्ती दो भारतीय नागरिकों की रूस- यूक्रेन युद्ध में मौत: विदेश मंत्रालय

रूसी सेना में भर्ती दो भारतीय नागरिकों की रूस- यूक्रेन युद्ध में मौत: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में भारतीय नागरिक मारे गए हैं। भारत की तरफ से कहा गया है कि रूसी सेना की तरफ से भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल में रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए हैं, जिससे ऐसी मौतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने रूस के साथ इस मामले को मजबूती से उठाया है और रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द वापसी की मांग की है।

विदेश मंत्रालय ने देर रात यह जानकारी देते हुए कहा, “हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि रूसी सेना में भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में मारे गए हैं। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा है कि हम भारतीय नागरिकों से भी आग्रह करते हैं कि वे रूस में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतें। विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया कि हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मास्को में हमारे दूतावास ने रक्षा मंत्रालय सहित रूसी अधिकारियों पर दोनों भारतीय नागरिकों के मृत शरीर को शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए दबाव डाला है।

विदेश मंत्रालय ने मौत की पुष्टि करते हुआ बताया कि सरकार ने रूस के साथ इस मुद्दे को उठाया है और रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती तुरंत रोकने की मांग की है। भारत ने कहा कहा है कि जितने भी भारतीय रूसी सेना में भर्ती हैं उनको तुरंत वापस लौटने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा मंत्रालय ने रूस में नौकरी करने वाले नागरिकों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। भारत ने रूस से कहा है कि ‘रूसी सेना में किसी तरह की भारतीय नागरिकों की भर्ती पर रोक लगाई जाए। ऐसी गतिविधियां हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles