ट्रम्प प्रशासन के बिगड़े बोल: रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम्स खरीदने पर भारत पर भी लग सकता है प्रतिबंध

रूस से खरीदे जाने वाले S-400 एयर डिफेंस सिस्टम्स पर अमेरिका नजरें गड़ाए हुए हैं। जो भी रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम्स खरीदने के लिए क़दम बढ़ाता है अमेरिका उसको धमकाता है इस लिए जैसे ही भारत रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम्स आगे बढ़ा तो अमेरिका ने भारत से कहा है कि इस बात की संभावना कम है कि उसे रूसी S-400 की खरीद पर छूट दी जाए। ऐसे में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि इसी सिस्टम्स को खरीदने पर तुर्की की तरह का प्रतिबंध भारत पर भी लग सकता है।

ट्रम्प प्रशासन भारत से 5 मिसाइल प्रणालियों के लिए 5.5 अरब डॉलर की डील छोड़ने और राजनयिक संकट से बचने को कह रहा है। अमेरिका का कहना है कि नई दिल्ली के पास 2017 के अमेरिकी कानून से व्यापक छूट प्राप्त नहीं है जिसका उद्देश्य रूसी सैन्य साजोसामान खरीदने वाले देशों को रोकना था।

भारत का कहना है कि उसे चीन से बन रहे खतरे का सामना करने के लिए लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की जरूरत है।

S-400 सिस्टम्स खरीदने को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का कहना है, ‘भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। और रूस के साथ भारत की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी है।’

कुछ दिनों पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत की हमेशा स्वतंत्र विदेश नीति रही है जो इसकी रक्षा खरीद और आपूर्ति पर भी लागू होती है। मंत्रालय की यह टिप्पणी ऐसे समय आई थी जब कुछ दिन पहले अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि रूस से भारत के एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने पर उसे अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *