तस्वीरें पोस्ट कर टीएमसी ने लगाए आरोप, ईवीएम पर लगे हैं ‘बीजेपी के टैग

तस्वीरें पोस्ट कर टीएमसी ने लगाए आरोप, ईवीएम पर लगे हैं ‘बीजेपी के टैग

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। पांच फेज में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 25.76% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 36.88% और सबसे कम ओडिशा में 21.30% मतदान हुआ।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट किया है। उन्होंने बांकुड़ा जिले रघुनाथपुर में 5 EVM पर भाजपा का टैग लगे होने का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग ने इस पर कहा- वोटिंग शुरू होने से पहले उम्मीदवार के एजेंट साइन करते हैं। इन सेंटर्स पर TMC के एजेंट मौजूद नहीं थे, इसलिए सिर्फ BJP एजेंट्स के साइन हैं। पश्चिम बंगाल के तमलुक में वोटिंग से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक TMC समर्थक घायल हो गया। यहां से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज भाजपा के प्रत्याशी हैं।

टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। टीएमसी ने एक्स पर लिखा- “ममता बनर्जी ने बार-बार बताया है कि कैसे भाजपा ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करके वोटों में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही थी। और आज (शनिवार) बांकुरा के रघुनाथपुर में, 5 ईवीएम पर भाजपा टैग लगे हुए पाए गए। चुनाव आयोग को तुरंत इस पर गौर करना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए!”

उधर, झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के लालगढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बेलाटिकरी इलाके में एक युवक का शव बरामद होने के बाद तनाव बढ़ गया, जिसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान उत्तम महतो के रूप में की गई है. हालाँकि, स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि इस घटना से राजनीति या चुनाव संबंधी हिंसा का कोई संबंध नहीं है। मृतक की राजनीतिक संबद्धता को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

पश्चिम मिदनापुर जिले के सबांग से भी तनाव की सूचना मिली है, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में भाजपा का एक पोलिंग एजेंट घायल हो गया। सिर में चोट लगने के कारण उन्हें सबंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

popular post

यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज का आदेश दिया

यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज का आदेश दिया ज्योतिष

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *