हिंदुओं के नाम पर नफरत फैलाने वाले हिंदू नहीं, पाखंडी हैं: राहुल गाँधी

हिंदुओं के नाम पर नफरत फैलाने वाले हिंदू नहीं बल्कि पाखंडी हैं: राहुल गाँधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि त्रिपुरा में मुसलमानों के साथ क्रूरता की जा रही है. लेकिन सरकार के कान जू तक नहीं रेंग रही है राहुल गाँधी ने करारा हमला करते हुए कहा कि सरकार कब तक अंधी और बहरी होने का नाटक करती रहेगी. उन्होंने ये भी कहा कि त्रिपुरा में हिंदू धर्म के नाम पर हिंसा करने वाले हिंदू नहीं, बल्कि वो पाखंडी हैं.

राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए कहा: “त्रिपुरा में हमारे मुस्लिम भाइयों के साथ क्रूरता की जा रही है. हिंदुओं के नाम पर नफरत और हिंसा फैलाने वाले हिंदू नहीं बल्कि पाखंडी हैं.”

केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सवाल किया कि सरकार कब तक अंधी-बहरी होने का नाटक करती रहेगी. साथ ही उन्होंने #TripuraRiots हैशटैग का इस्तेमाल किया है.

बता दें कि त्रिपुरा के कुछ इलाकों में बीते दिनों माहौल तनावपूर्ण हो गया था . जिसके बाद धारा 144 लागू कर दी गई थी. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रैली निकाली थी. इसके बाद दावा किया जा रहा था कि मस्जिद में तोड़फोड़ और आगजनी की गई.

ग़ौर तलब है कि इस समय ट्विटर पर #TripuraAntiMuslimRiots हैशटैग के साथ ट्रेंड चल रहा है जिसमे यूजर बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और त्रिपुरा में हुई घटना पर ट्वीट कर रहे हैं

popular post

अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी ने तेल अवीव में यूएस एम्बेसडर के पोस्ट का विरोध किया

अरब लीग के जनरल सेक्रेटरी ने तेल अवीव में यूएस एम्बेसडर के पोस्ट का विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *