ममता सरकार के ‘संकल्प पत्र’ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम नहीं, यह सेना का अपमान है: बीजेपी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संकल्प पत्र आ रहा है। बीजेपी इसका विरोध कर रही है। पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लाए जा रहे संकल्प पत्र पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में ऑपरेशन सिंदूर नाम ही नहीं है। यह सेना का अपमान है।
बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर नाम न देकर ममता बनर्जी ने भारत की सेना का अपमान किया है। नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते ममता बनर्जी अब देश का विरोध करने लगी हैं। ऑपरेशन सिंदूर पहले रखना चाहिए था। मंगलवार को लाए जा रहे संकल्प पत्र पर हम बोलेंगे। ममता बनर्जी एक तरफ अभिषेक बनर्जी को ऑल पार्टी डेलीगेशन में भेज रही हैं, वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर सेना और प्रधानमंत्री का अपमान कर रही हैं।
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में 370 हटाना, 3 तलाक को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे बड़े निर्णय लिए हैं। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन्होंने दुनिया में भारत की शक्ति को भी प्रदर्शित किया है। किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त करने का भी काम किया है।
आरसीबी की आईपीएल जीत के बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ के दौरान हुई 11 लोगों की मौत के लिए भाजपा नेत्री ने राज्य की कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जी को इस्तीफा देना चाहिए। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पर सफ़ाई देते हुए कहा था कि, यह समारोह, कर्णाटक सरकार का नहीं बल्कि आरसीबी का था।


popular post
ओबामा का ट्रंप पर तंज, “हंगरी में विपक्ष की जीत सिर्फ यूरोप ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोकतंत्र की जीत है
ओबामा का ट्रंप पर तंज, “हंगरी में विपक्ष की जीत सिर्फ यूरोप ही नहीं, बल्कि
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा