गांव की पंचायत ने सुनाई दलित जोड़े को तालिबानी सजा

गांव की पंचायत ने सुनाई दलित जोड़े को तालिबानी सजा

उत्तर प्रदेश के रामराज्य में एक दलित जोड़े को प्यार करने के जुर्म में तालिबानी सजा गांव की पंचायत ने सुनाई बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दलित जोड़े को गांव की पंचायत ने तालिबानी तरीके से सजा सुनाई है.

गांव की पंचायत ने दलित जोड़े की पहले तो पिटाई का आर्डर दिया उसके बाद उनके चेहरे पर कालिख पोत दी गई, इसके बाद उस जोड़े को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. मामला कुछ दिनों पहले का है.

मंगलवार को पीड़ित लड़के की मां ने स्थानीय पुलिस थाने में जब तहरीर दी तो 13 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

हरैया के सर्किल ऑफिसर शेषमणि उपाध्याय ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना गौर थाना क्षेत्र के सिंगही गांव की है.

बता दें कि गांव वालों ने नाबालिग दलित जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इससे गांव के दबंग नाराज हो गए और उनकी पिटाई कर दी.

पीड़ित लड़के की मां का ये भी कहना है कि गांव के दबंगों ने पहले भी उनकी दो बेटियों को भी मारा-पीटा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बाकी आरोपियों की धर पकड़ की कोशिश में लगी है.

 

popular post

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स समाचार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *