अगस्त में केंद्र की एनडीए सरकार गिर जाएगी, उसकी नींव बहुत कमजोर है: लालू प्रसाद
राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि अगस्त में केंद्र की एनडीए सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार बैसाखियों के सहारे बनी है, इसलिए यह ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।
लालू प्रसाद यादव ने कहा, “मैं कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहूंगा कि वो आगामी चुनाव के लिए खुद को तैयार रखें। चुनाव कभी भी हो सकते हैं। केंद्र सरकार बहुत कमजोर है। उसकी नींव बहुत कमजोर है।” इस सरकार का अपना कोई सिद्धांत नहीं है। सिद्धांत को ताक पर रखकर यह सरकार सत्ता में आई है। बहुत मुमकिन है कि अगस्त तक यह सरकार गिर जाएगी।“
उन्होंने यहां तक दावा किया कि कुछ महीने बाद बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे। इसके बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार का गठन होगा।
बता दें कि पटना स्थित आरजेडी दफ्तर पर पार्टी के 28वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लालू प्रसाद यादव सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को मुकुट पहनाकर स्वागत किया।


popular post
ट्रंप किसी भी तरह से जीत का दावा नहीं कर सकते: अमेरिकी मीडिया
ट्रंप किसी भी तरह से जीत का दावा नहीं कर सकते: अमेरिकी मीडिया अमेरिकी मीडिया
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा