किसानों के नेशनल और स्टेट हाईवे को जाम करने का ऐलान के बाद सड़कों पर कील की चादर बिछा रही सरकार

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन नए  कृषि कानूनों (Farm Laws) के ख़िलाफ़ दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर रैली के बाद किसान संगठन ने छह फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवे को जाम करने का ऐलान किया है।

किसान संगठन भारतीय किसान मोर्चा (आर) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा: कि छह फरवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवेज को पूरी तरह ठप किया जाएगा। किसानों की चेतावनी के बाद पुलिस पुलिस सतर्क और अलर्ट हो गई है। साथ ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बता दें कि इधर, किसान दिल्‍ली के तीनों बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉंर्डर पर किसानों की काफी संख्‍या में मौजूद है। किसानों का कहना है कि सरकार जब तक को रद्द नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

किसानों की 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के समय जो हिंसा हुई, उसको देखते हुए टीकरी बार्डर पर सुरक्षा कड़े इंतज़ाम किये जा रहे हैं। लोहे के बैरिकेड के अलावा जर्सी बैरियर की दोहरी लेयर और सड़क पर कील की परत बिछा देने के बाद सीमेंट और सरिये से नई दीवार बनाई जा रही है।

सुरक्षा के इंतज़ाम ऐसे है कि सबसे पहले किसानों के पंडाल के पास बैरिकेडिंग की गई है। यह किसानों ने ही कर रखी है। इससे आगे दिल्ली पुलिस की तरफ से पहले लोहे के बैरिकेड की दोहरी लेयर, फिर सीमेंट के बैरियर की दोहरी लेयर, इससे आगे सामान्य बैरिकेड हैं। फिर के बीच भारी सुरक्षा बल तैनात है। इससे बाद करीब तीन-तीन फीट के हिस्से में सड़क के दोनों किनारों तक सरिये से बनी कील बिछाई गई है इसके आगे सीमेंट के बैरियर लगाकर उनके बीच सरिये और सीमेंट-कंकरीट भर दिया गया है। ताकि यह एक मजबूत दीवार बनी रही। इससे आगे फिर बैरिकेडिंग है। वहां पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *