दिल्ली में करदाता 69000 करोड़ देने के बाद भी बूंद बूंद पानी को तरस रहा है: अल्का लांबा

दिल्ली में करदाता 69000 करोड़ देने के बाद भी बूंद बूंद पानी को तरस रहा है: अल्का लांबा

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली बिजली, पानी और इलाज मुफ़्त एलान किया था जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ख़ूब वाहवाही लूटी थी, लेकिन जैसे जैसे समय गुज़रा बहुत सारे वादों की सच्चाई जनता के सामने आ गई।

मोहल्ला क्लिनिक में दिल्ली की जनता को न तो सही इलाज मिला और मुफ़्त बिजली होने के बावजूद लोगों के घरों पर हज़ारों लाखों के बिजली बिल भी पहुंचे।

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और जल को तो वैसे भी जीवन कहा जाता है, ऐसे में पानी की क़िल्लत लोगों की समस्याएं और भी बढ़ा देती है, लगातार पिछले कई महीनों से दिल्ली की जनता पानी की समस्याओं से जूझ रही है जिसको लेकर कांग्रेस नेता अल्का लांबा लगातार सोशल मीडिया, फ़ेसबुक लाइव और प्रेस कांफ्रेंस द्वारा जनता के समक्ष रख रही हैं।

आज सुबह कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल के राज में दिल्ली का वह करदाता जिसे मुफ़्त में कुछ भी नहीं चाहिए वह भी 69000 करोड़ (बजट) देने के बाद भी बूंद बूंद पानी को तरस रहा है, इसी बीच मुख्यमंत्री दिल्ली छोड़ गोवा का दौरा करेंगे, ट्वीट के अंत में तंज़ करते हुए लिखा लगे रहो केजरीवाल।

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि अल्का लांबा वह नेता हैं जो पहले आम आदमी पार्टी का हिस्सा रह चुकी हैं और वह लगातार अपने क्षेत्र का दौरा करती हैं, हर वर्ग के लोगों के घरों को जाकर उनकी समस्याएं सुनती हैं साथ ही बिना किसी भेदभाव के मदद करने का प्रयास भी करती हैं।

बता दें कि मोहल्ला क्लिनिक में दिल्ली की जनता को न तो सही इलाज मिला और मुफ़्त बिजली होने के बावजूद लोगों के घरों पर हज़ारों लाखों के बिजली बिल भी पहुंचे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *