लखीमपुर हिंसा में एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की, टेनी का बेटा मुख्य आरोपी

लखीमपुर हिंसा में एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की, टेनी का बेटा मुख्य आरोपी लखीमपुर खीरी हिंसा कांड पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

लखीमपुर हिंसा में मुख्य आरोपी के रूप में भाजपा सरकार के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को नामित किया गया है। याद रहे कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लखीमपुर यात्रा से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों के बीच हुई झड़प के बाद हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी।

भाजपा नेता के बेटे पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप लगाए गए थे तथा किसानों को गाड़ी से रोंदे जाने की वीडियो भी वायरल हुए थे। लखीमपुर हिंसा में मरने वाले 8 लोगों में 4 किसान थे तथा 4 लोग कार सवार बताए जा रहे हैं जो भाजपा मंत्री का स्वागत करने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल थे।

लखीमपुर खीरी कांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने कहा प्रदर्शनकारी किसानों की हत्या एक सुनियोजित साजिश के अंतर्गत की गई थी। आरोप पत्र में पुलिस ने कहा है कि उन्होंने अपनी जांच के दौरान पाया है कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उस समय घटनास्थल पर ही मौजूद था। इस चार्जशीट में आशीष मिश्रा के एक रिश्तेदार को भी आरोपी बनाया गया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने इससे पहले अपने आप को घटनास्थल पर ना होने का दावा करते हुए 10 लोगों के वीडियो और हलफनामे प्रस्तुत किए थे। राज्य मंत्री के बेटे ने यह साबित करने का प्रयास किया था कि वह किसानों को कुचलने वाली कार के अंदर नहीं था और इसके लिए उसने 10 लोगों के हलफनामे और वीडियो पेश किए थे।

धीरेंद्र शुक्ला नाम के एक अन्य अभियुक्त पर भी सुबूत छुपाने के आरोप लगे हैं। जिस दिन लखीमपुर खीरी में 4 किसानों को कार से कुचल कर मार दिया गया था उस दिन आशीष मिश्रा की कार के पीछे धीरेंद्र शुक्ला की एसयूवी थी और धीरेंद्र शुक्ला ने इस बात को छुपाया था।

popular post

“ऑपरेशन वादा-ए-सादिक 4” की 66वीं लहर: पश्चिमी क़ुद्स, हाइफ़ा और अल-ज़फ़रा बेस पर सफल हमला

“ऑपरेशन वादा-ए-सादिक 4” की 66वीं लहर: पश्चिमी क़ुद्स, हाइफ़ा और अल-ज़फ़रा बेस पर सफल हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *