सर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की
यूपीएससी के सबसे मशहूर शिक्षकों में शामिल अवध ओझा ने राजनीति का दामन थाम लिया है। सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर लोकप्रिय अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। पिछले कुछ समय से उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इससे पहले भी एक बार उनके राजनीति में उतरने की चर्चा हुई थी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इस दौरान दिल्ली की पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। पार्टी की ओर से मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर अवध ओझा ने पार्टी की सदस्यता ली है। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद अवध ओझा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करेंगे। साथ ही दिल्ली में विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। इसके पहले भी वह लोकसभा का चुनाव लड़ने को लेकर इच्छुक थे।
अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेते ही कहा कि पार्टी जो भी काम देगी, वो उसे करेंगे। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा जी लाखों-करोड़ों युवाओं का नाम हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरणा दी है। वो युवाओं को एक अच्छा जीवन जीने के लिए संदेश देते हैं। इनके आने से देश में शिक्षा मजबूत होगी क्योंकि वो शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। राष्ट्रनिर्माण में शिक्षा का सबसे बड़ा महत्व है। अच्छे लोगों को राजनीति में लाया जाए ताकि वो अच्छा काम कर सके।
पार्टी ज्वाइन करने के बाद ओझा ने कहा कि वह राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में चुनने की बात कही जाए तो वह शिक्षा को ही चुनेंगे। साथ ही अवध ओझा ने कहा कि राजनीति में आने का मतलब है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च काम करेंगे। वह पार्टी की शिक्षा नीति से काफी प्रभावित रहे हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने हैं।
मालूम को हो कि अवध ओझा के वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल होते हैं। उन्हें ओझा सर के नाम से जाना जाता है। अवध ओझा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। वह अपने स्टूडेंट को खास अंदाज में पढ़ाते हैं। इसलिए उनकी शिक्षा के क्षेत्र में खास पहचान है।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा