रोहिंग्या शरणार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना म्यांमार नहीं भेजा जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of India) ने गुरुवार को एक फ़ैसला सुनाते हुए कहा है कि कि जम्मू में बंद रोहिंग्या शरणार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना म्यांमार (Rohingya) नहीं भेजा जा सकता।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने रोहिंग्या शरणार्थी द्वारा वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर याचिका पर अपना फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि जम्मू में बंद रोहिंग्या शरणार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना म्यांमार नहीं भेजा जा सकता।

दायर याचिका में कहा गया था कि “इन शरणार्थियों को अपने दूतावास द्वारा सत्यापन के बाद भी अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और उन्हें जम्मू उप जेल में रखा गया है।

हालांकि, शीर्ष अदालत के आदेश का यह भी मतलब है कि अब रोहिंग्याओं को म्यांमार वापस भेज दिया जा सकता है, याचिका में एक खंड को खारिज कर दिया गया था जिसमें निर्वासन प्रक्रिया को रोकने और रोहिंग्याओं को शरणार्थी कार्ड प्रदान करने की मांग की गई थी।

बता दें कि पिछले महीने जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कठुआ के हीरानगर उप-जेल में विदेशियों अधिनियम के तहत “होल्डिंग केंद्र” स्थापित किए थे, जहाँ पर महिलाओं और बच्चों सहित 168 रोहिंग्या शरणार्थियों को रखा गया है।

ग़ौर तलब है कि म्यांमार में पश्चिमी राखीन राज्य के हजारों रोहिंग्या आदिवासी म्यांमार की सेना द्वारा कथित रूप से किए गए हमले के बाद भारत और बांग्लादेश भाग गए हैं।

popular post

ईरान की सभी सशस्त्र सेनाएं आईआरजीसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं: अमीर हातमी

ईरान की सभी सशस्त्र सेनाएं आईआरजीसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं: अमीर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *