सड़क जाम करके प्रदर्शन करने वालों को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक,

नई दिल्ली: केंद्र द्वारा लाए गए तीन नए  कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में पिछले तीन महीने से ज़्यादा से आंदोलन कर रहे किसानों से सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ संदेश दिया है कि अगर आप गांव बसाना चाहते हैं तो बसाएं, लेकिन दूसरों की ज़िन्दगी बाधित न करें।

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम करने के मसले पर कहा कि लोग अपनी जगह ठीक हो सकते हैं, लेकिन रास्ता रोकने की प्रवृत्ति ठीक नहीं है।

बता दें ये बात जस्टिस संजय किशन कौल और हेमंत गुप्ता की पीठ ने नोएडा निवासी मोनिका अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही।

ग़ौरतलब है कि मोनिका ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाख़िल की थी जिसमे याचिकाकर्ता ने कहा था पहले नोएडा से दिल्ली जाने में 20 मिनट लगते थे और अब दो घंटे लगते हैं। क्योंकि रास्ते में किसान कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ सड़क जाम किये बैठे रहते हैं।

जस्टिस संजय किशन कौल और हेमंत गुप्ता की पीठ ने सड़क जाम करके प्रदर्शन करने वालों से साफ़ कहा है कि अगर आपको गांव बसाना है तो बसाएं लेकिन लोगों की जिंदगी बाधित न करें।

हालांकि पीठ ने सुनवाई के दौरान सीधे तौर पर कृषि कानून विरोधी आंदोलन से जाम रास्ते का नाम नहीं लिया है। लेकिन नोएडा से दिल्ली जाने में हो रही दुश्वारियों और सड़क जाम का एक कारण पिछले चार महीने से दिल्ली की सीमाओं पर सड़क रोके बैठे प्रदर्शनकारी भी हैं।

बता दे पहले भी कोर्ट ने मोनिका अग्रवाल की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कहा था कि रास्ता बाधित नहीं होना चाहिए।

 

 

popular post

अमेरिकी हमले के जवाब में आईआरजीसी की कड़ी कार्रवाई, अमेरिकी हवाई अड्डे को निशाना बनाया

अमेरिकी हमले के जवाब में आईआरजीसी की कड़ी कार्रवाई, अमेरिकी हवाई अड्डे को निशाना बनाया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *