रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम आएगा बाहर, सियासी अटकलों का दौर

रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम आएगा बाहर, सियासी अटकलों का दौर

बलात्कार के अपराध में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को 21 दिन का फरलो मिल गया है जिसे लेकर सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

रेप के दोष में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। साध्वी से रेप और हत्या के मामले में अगस्त 2017 में दोषी ठहराए गए तथा 2002 में पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में अपराधी ठहराए गए राम रहीम को भाजपा सरकार की ओर से 21 दिन की फरलो दी गयी है। राम रहीम को मिलने वाली इस फरलो के राजनीतिक है मतलब निकाले जा रहे हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मिली है इस फरलो ने राजनीतिक हलकों में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। राम रहीम अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों को एक तय समय के लिए अपने घर जाने की छुट्टी मिलती है, लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को मिली इस छुट्टी ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

पंजाब में अगले दो सप्ताह में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में उसके बाहर आने से राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। बताया जाता है कि पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जो चुनावों को प्रभावित करते रहे हैं। माझा, मालवा और दोआब में इन डेरों का खास वर्चस्व है।

राम रहीम को 2002 में पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में 8 अक्टूबर को अपराधी करार दिया गया था। इसमें चार अन्य लोगों के साथ राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इससे पहले साध्वी से रेप और हत्या के मामले में भी उसे 2017 में दोषी ठहराया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी से रेप और हत्या के मामले में राम रहीम को दोषी ठहराया था। राम रहीम के हत्या और रेप कांड में दोषी ठहराए जाने के बाद उसके अनुयायियों ने हरियाणा में कई जगह जमकर उत्पात मचाया था। अगस्त 2007 में इसी मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी।

बता दें कि ‘डेरा सच्चा सौदा’ हरियाणा के सिरसा में स्थित है। पंजाब के मालवा क्षेत्र की 69 सीटों पर इसका प्रभाव बताया जाता है। सुनारिया जेल के बाहर गुरमीत राम रहीम सिंह की रिहाई को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles