राजपाल के पास 50 करोड़ की संपत्ति, पत्नी जेल में क्यों नहीं?: कमाल खान
राजपाल यादव के केस को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मदद के लिए आगे आते नजर आ रहे हैं। इसी बीच इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। अभिनेता कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि, राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वह कर्ज वापस नहीं करना चाहते।
कमाल आर खान ने सवाल भी उठाया कि, जब उनकी पत्नी भी कर्ज के मामले में शामिल थीं, तो उन्हें जेल क्यों नहीं हुई?
केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजपाल यादव के जारी चेक बाउंस और कर्ज के केस से संबंधित बड़ा दावा किया। उन्होंने लिखा कि यह मामला राजपाल यादव और उनकी पत्नी दोनों के खिलाफ है, लेकिन उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं?
कमाल आर खान के अनुसार, उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव के हिस्से के 51 करोड़ रुपये चुका दिए हैं, इसी कारण उनकी पत्नी जेल से बाहर हैं। कमाल आर खान ने कहा, “राजपाल यादव ने बॉलीवुड के कई लोगों से कर्ज लिया और वापस नहीं किया। कुछ महीने पहले वह मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे। उनके एक करीबी के अनुसार, राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसका मतलब है कि वह खुद कर्ज चुकाना नहीं चाहते।”
कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि राजपाल यादव के बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं। वर्तमान में राजपाल यादव चेक बाउंस के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
यह मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टरी की पहली फिल्म “अता पता लापता” के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कर्ज नहीं चुकाया गया। ब्याज और जुर्माने के साथ यह राशि लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कई मामले दर्ज किए गए।
2018 में अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई। दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार समझौते के लिए मोहलत दी, लेकिन भुगतान न होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश दिया गया। राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे।सोनू सूद, और निर्माता इंद्रजीत सिंह सहित कई मशहूर हस्तियों ने वित्तीय संकट में फंसे अभिनेता की मदद की है।


popular post
अमेरिका ने पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और फिर उसे ‘टॉयलेट पेपर’ की तरह फेंक दिया: ख्वाजा आसिफ
अमेरिका ने पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और फिर उसे ‘टॉयलेट पेपर’ की तरह फेंक दिया:
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा