राहुल गांधी आज वायनाड से नामांकन दाख़िल करने से पहले प्रियंका गांधी के साथ रोड शो करेंगे

राहुल गांधी आज वायनाड से नामांकन दाख़िल करने से पहले प्रियंका गांधी के साथ रोड शो करेंगे

वायनाड: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए आज वायनाड से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो भी करेंगे। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि वह थोड़ी देर में कलपेट्टा से एक रोड शो शुरू करेंगे जिसमें उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

अंग्रेजी अखबार द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के कलपेट्टा में एक रोड शो निकालेंगे। रोड शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसके बाद 3 अप्रैल को ही वायनाड संसदीय क्षेत्र के लिए यहां के कलेक्टरेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रोड शो के बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे वायनाड के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी रेनू राज को अपना नामांकन पत्र सौंपेंगे।

पार्टी ने कहा कि रोड शो दोपहर को यहां सिविल स्टेशन के पास समाप्त होगा जिसके बाद राहुल अपना नामांकन पत्र जिलाधिकारी को सौंपेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 10,92,197 मतों में से 7,06,367 मत हासिल किए थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पी पी सुनीर को केवल 2,74,597 वोट मिले थे। केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

रोड शो के बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे वायनाड के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी रेनू राज को अपना नामांकन पत्र सौंपेंगे। वहीं सीपीआई की राष्ट्रीय नेता और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की उम्मीदवार एनी राजा भी वायनाड सीट से अपना नामांकन पत्र बुधवार सुबह 10 बजे दाखिल करेंगी।

लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी ने अपनी परंपरागत लोकसभा सीट यूपी की अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था। चुनाव में राहुल गांधी को जहां अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं वायनाड में भारी मतों से जीत मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड में राहुल गांधी को कुल 7 लाख 6 हजार 367 वोट मिले थे। राहुल गांधी ने 4.31 लाख वोटों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *