गौरक्षा के नाम पर ईद-उल-अज़हा में क़ानून तोड़ने वालों को जेल में डालें: प्रियांक खड़गे

गौरक्षा के नाम पर ईद-उल-अज़हा में क़ानून तोड़ने वालों को जेल में डालें: प्रियांक खड़गे

कलबुर्गी: ईद-उल-अज़हा नजदीक है और कई राज्यों में पशु व्यवसायी हिंदुत्व संगठनों से डरे हुए हैं। ऐसे माहौल में कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे का बेहद अहम बयान सामने आया है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बजरंग दल और गौरक्षकों को चेतावनी दी है

प्रियांक खड़गे ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जो कानून अपने हाथ में लेते हैं और कहते हैं कि वह इन ‘दलों’ से हैं। ऐसे लोगों को पीट कर जेल में जेल में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौरक्षा के नाम पर किसी को भी हिंसा नहीं करने दी जाएगी। किसी को भी क़ानून तोड़ने का अधिकार नहीं है।

दरअसल, ईद-उल-अज़हा यानी बक़रईद को मुस्लिम समुदाय सम्मान के साथ मनाता है। इस त्योहार में मुसलमानों के सभी धर्म के लोग सुबह सुबह मस्जिद में जमा होकर नमाज़ पढ़ते हैं, एक दुसरे के लिए प्रार्थना करते हैं और अपने नबी इब्राहीम की सुन्नत पर चलकर मवेशियों की क़ुर्बानी पेश करते हैं। कई बार देखा गया है कि बजरंग दल और कुछ अन्य हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग गौरक्षा के नाम पर जानवरों को ले जाने वाले किसी भी व्यक्ति को पकड़ लेते हैं और उसकी पिटाई कर देते हैं।

यही कारण है कि भाजपा शासित राज्यों में पशु व्यापारी, डर के साये में अपना कारोबार चलाते हैं। खासकर ईद-उल-फितर और ईद-उल-अज़हा के मौके पर कारोबार बहुत सावधानी से किया जाता है। चूंकि कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता काफी सक्रिय हैं, इसलिए कांग्रेस सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने पुलिस अधिकारियों को गौरक्षा में शामिल लोगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्रियांक खड़गे ने अप्रत्यक्ष रूप से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि, जो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं और कहते हैं कि वह इस दल से हैं, उन्हें डंडे मारकर सलाख़ों के पीछे डाल दो। मालूम हो की कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि कुछ लोग गौरक्षा के नाम पर गुंडा गर्दी कर रहे हैं।

कलबर्गी में हुई इस बैठक में प्रियांक खड़गे ने कहा कि अगर कोई स्वयंभू नेता है और सांप्रदायिक मुद्दों के नाम पर जहर उगलता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं अनावश्यक सांप्रदायिक दंगे नहीं चाहता। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पशु परिवहन पर कानून बिल्कुल स्पष्ट है, चाहे वह शहरी सीमा के भीतर हो या ग्रामीण क्षेत्र में, यदि उनके पास उचित दस्तावेज हैं, तो उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

popular post

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने निशाना

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *