कर्नाटक में पीएम मोदी ने हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले के लिए वोट मांगा: प्रियंका गांधी

कर्नाटक में पीएम मोदी ने हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले के लिए वोट मांगा: प्रियंका गांधी

कर्नाटक के जेडीएस सांसद और हासन से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के बहाने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर पीएम फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले पीएम खुद जाते हैं। मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में पीएम मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगा, जिसने हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहना चाहते हैं? विपक्ष कहां जा रहा, क्या कर रहा है.. यह सब मोदी जी को पता रहता है। लेकिन इतना बड़ा अपराधी देश छोड़कर भाग गया, मोदी जी को पता नहीं चला।

बता दें कि, 33 साल के प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से हासन के मौजूदा सांसद और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के पोते है। जहां सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए थे। इस सीट पर उन्होंने 2019 में पहली बार जीत हासिल की थी। वहीं, इससे पहले साल 2004 से 2019 तक ​एचडी देवेगौड़ा ने इस सीट से लगातार हासिल की थी।

गौरतलब है कि, ये वीडियो बीते 26 अप्रैल को हासन लोकसभा सीट के दूसरे चरण में हुए चुनाव से दो दिन पहले सामने आया था। जबकि, 25 अप्रैल को महिला आयोग की अध्यक्ष ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से आपत्तिजनक वीडियो की एसआईटी जांच का आदेश देने का अनुरोध किया था। इसके बाद सीएम सिद्धारमैया ने 27 अप्रैल को एसआईटी की घोषणा की थी।

फिलहाल, रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर उतरे हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि प्रज्वल रेवन्ना देश से बाहर जर्मनी भाग गए हैं। कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में एक विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है। हसन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहे हैं, जहां ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles