प्रियंका गांधी डोर टू डोर प्रचार के लिए उतरी, मिल रहा जन समर्थन
प्रियंका गाँधी के डोर टू डोर कैम्पेन को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
प्रियंका गाँधी ने नोएडा और सिकंदराबाद के बाद अब बुलंदशहर में भी डोर तो डोर कैम्पेन चला कर कांग्रेस के लिए समर्थन माँगा। प्रियंका के इस अभियान में विशाल जनसमूह उमड़ा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी की सक्रियता ने कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा और सिकंदराबाद के बाद आज ही बुलंदशहर में भी डोर टू डोर प्रचार किया। उन्हें जनता की ओर से भारी जनसमर्थन मिल रहा है और उनके साथ भारी संख्या में आम जनता शामिल थी।
प्रियंका गाँधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब लोग दिल्ली, मुंबई से पैदल नंगे पांव 500-600 किलोमीटर तक पैदल चले तब सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया था।
भाजपा नीत केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले करते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा कि कांग्रेस यूपी में लड़ रही है,संघर्ष कर रही है। उसने जनता के सभी मुद्दे उठाए हैं। यूपी में किसी भी समस्या को लेकर कांग्रेस सबसे पहले आयी है।
कांग्रेस के पास यूपी में चुनाव लड़ते समय क्या मुद्दे हैं इस सवाल पर जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा बुंदेलखंड में सबसे ज़्यादा पलायन होता है। आप लोगों को प्रदेश में ही रोजगार नहीं दे पाये हैं।
दूसरी ओर छत्तीसगढ़ यात्रा पर गए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से भारत की गरीब जनता ने खून पसीना देकर देश में बदलाव किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब यह सवाल पूछते हैं कि पिछले 70 सालों में देश में क्या हुआ है तब यह हमारे किसान, मजदूरों, कारीगरों, हमारे छोटे छोटे व्यवसायियों और उनके माता-पिता का अपमान करते हैं। वह सिर्फ कांग्रेस का अपमान नहीं करते। भारत की गरीब जनता ने खून पसीना बहा कर बदलाव किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह लोग चाहते हैं कि जिन करोड़ों लोगों ने इस देश को बनाया है उन्हें एक तरफ डाल दिया जाए और देश के 100-200 लोगों को सारी संपदा सौंप दी जाए। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि देश के सिर्फ 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश की 40% आबादी से अधिक धन दौलत है।


popular post
इज़रायल की “पीली रेखा योजना” ग़ाज़ा को विभाजित करने की साज़िश
इज़रायल की “पीली रेखा योजना” ग़ाज़ा को विभाजित करने की साज़िश इज़रायल में हाल ही
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा