नूंह जैसा दंगा मध्य प्रदेश में कराने का प्लान: दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अन्याय हो रहा है। उन पर अत्याचार किया जा रहा है। इतना अत्याचार और जुल्म मैंने कभी अपने जीवन में नहीं देखा।
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश में भी नूंह जैसे दंगे करवाना चाहती है। उन्होंने ने दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी मिल रही है कि जिस तरह से हरियाणा के नूंह में दंगा करवाया गया, उसी तरह मध्य प्रदेश में भी दंगे कराने की प्लानिंग है। भाजपा को पता है कि उसके खिलाफ जनता में कितना गुस्सा है।
दरअसल, हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी। बजरंग दल के गौरक्षा प्रांत प्रमुख मोनू मानेसर ने यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। इससे खास वर्ग में गुस्सा था।
यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हिंसा भड़क गई। हिंसा में दो होमगार्ड समेत छह लोग मारे गए। अब तक 142 केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बिट्टू बजरंगी समेत 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 700 से ज्यादा संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया है।
भाजपा का पलटवार
भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग ही दंगे करवाते हैं। उन्हें यह जरूर याद रखना चाहिए कि यह 2003 का उनकी सरकार वाला मध्य प्रदेश नहीं है। अगर दिग्विजय सिंह ने दंगा कराने की कोशिश की तो मामा का बुलडोजर उनके घर की तरफ मुड़ जाएगा।


popular post
बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे
बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पीछे बिहार चुनाव के शुरुआती
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा