4 जून को जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है: खड़गे

4 जून को जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव की लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 4 जून को गठबंधन की सरकार बनेगी। दो विचार धाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार ही सबसे बड़ी ताकत है। हम गरीबों के लिए लड़ रहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, चार चरण में हुए लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय कर दी है। उन्होंने कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन नई सरकार बना रहा है।

उन्होंने कहा, “2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। ये लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां एक होकर लड़ रही हैं, जबकि दूसरी तरफ जो अमीरों के साथ रहकर अंधश्रद्धा और जो अपने को ठीक लगता है वैसे लोग धर्म के आधार पर लड़ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमारी लड़ाई गरीबों की तरफ से है। जिन्हें एक वक्त का खाना नहीं मिलता, जिन्हें नौकरी नहीं मिलती। डिग्री-डिप्लोमा होने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार में इतनी नौकरियां खाली हैं, उन पदों को भी भरने के लिए केंद्र सरकार तैयार नहीं है।

बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जहां बीजेपी के लोग मजबूत हैं, वहां विपक्ष के लोगों को नामांकन दाखिल करने से भी रोका जा रहा है। इलेक्शन एजेंट्स को डराया जा रहा है। खरगे ने हैदराबाद में बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के जरिए आईडी चेक करने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने माधवी का नाम लिए बगैर कहा कि हैदराबाद में एक महिला कैंडिडेट बुर्का उठा-उठाकर देख रही थीं। ऐसे हालात में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव नहीं हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles