गणतंत्र दिवस परेड में जानबूझकर विपक्ष का अपमान किया गया: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार जानबूझकर विपक्ष का अपमान करती है और इसी का नतीजा है कि, गणतंत्र दिवस परेड के दौरान संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेताओं को तीसरी पंक्ति में बैठाया गया।
खड़गे ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा कि सरकार ने संविधान, कांग्रेस, विपक्ष और उनका अपमान किया है। ऐसा क्यों किया गया, इसका जवाब उन्हें सरकार से चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान का अपमान करने वाले लोग विपक्ष के दो नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी पंक्ति में बैठाते हैं। यह पूरी तरह गलत है और विपक्ष व कांग्रेस का जानबूझकर अपमान किया जा रहा है।
खड़गे ने कहा, “मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं। मेरे और राहुल गांधी जी के पास कैबिनेट रैंक है, लेकिन हमें गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी पंक्ति में बैठा दिया गया, जहां राज्य मंत्री और बच्चे बैठे थे।” इतना ही नहीं, हमने अपने सचिव को भेजकर सीट ढूंढी और उनके जरिए पास का इंतज़ाम किया।
राष्ट्रपति भवन के एक कार्यक्रम से जुड़े विवाद पर खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान श्री गांधी ने पारंपरिक उत्तर-पूर्वी ‘पटका’ पहन रखा था, और जब हम खाने के लिए बैठे तो उन्होंने पटका मोड़ कर रख लिया। असल में, बीजेपी यह सिर्फ चुनावी फायदा लेने के लिए कर रही है। बीजेपी हमेशा किसी न किसी बहाने कांग्रेस और राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश करती है। इसके सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्व से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली, वहीं नरेंद्र मोदी मणिपुर जाने से भी डरते हैं। ऐसे में बीजेपी के लोगों को राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। बीजेपी केवल तुच्छ मुद्दे खड़े कर रही है।”


popular post
इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत
इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत अमेरिका, जो इज़रायली
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा