गैस के बाद अब प्याज़ बिगाड़ेगी रसोई का बजट, सामने आ रही है परेशान करने वाली खबर

बेरोज़गारी के रिकॉर्ड स्तर और ऊपर से ईंधन और आये दिन रसोई गैस की महंगाई की मार से बेहाल आम नागरिक के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है अभी तक गैस , तेल एवं अन्य सामग्री ने रसोई के बजट को बिगाड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी अब प्यास रुलाने के लिए तैयार है
जी हाँ ! प्याज के आंसू रोने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि देश में प्याज के दाम और बढ़ सकते हैं। महाराष्ट्र के नासिक के लासलगांव मंडी में प्याज की कीमतें 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं। मतलब यह कि लासलगांव मंडी में एक किलो प्याज की कीमत 45 रुपये हो गई है। एक व्यापारी ने कहा कि बारिश की वजह से प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं, और आने वाले दिनों में कीमते और बढ़ने की संभावना है। आज की दर 3500 रुपये से लेकर 4500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है।

 

देश की सबसे बड़ी प्याज मंडियों में से एक मंडी में अगर प्याज की प्याज की कीमत इतनी है तो जाहिर है कि प्याज के दाम आने वाले दिनों और बढ़ सकते हैं। यानी आने वाले दिनों में आपको प्याज खाने के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है। इस समय देश में फुटकर में प्याज की कीमत 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

गोरखपुर के महेवा मंडी में शुक्रवार को नासिक के सुपर प्याज की कीमत 45 से 48 रुपये के बीच रही। मध्य प्रदेश के शाजापुर के प्याज की कीमत 42 से 44 रुपये, राजस्थान के भावनगर के प्याज की कीमत 40 से 42 रुपये और बंगाल और गुजरात के प्याज की कीमत 36 से 38 रुपये रही। इस साल पिछले साल से ज्यादा प्याज की बुवाई हुई है। पिछले साल 6900 हेक्टेयर में प्याज की बुवाई हुई थी। जबकि इस बार 7600 हेक्टेयर में प्याज की बुवाई हुई है।

कहा जा रहा है कि बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हो गई थीं, जिसका असर अब देखा जा रहा है। मार्च से प्याज की आवक शुरू हो जाएगी। तब जाकर शायद जनता को कुछ राहत मिले। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्याज की बढ़ती कीमतों से जनता को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *