नीति आयोग की बैठक से नीतीश कुमार की ग़ैर-हाज़िरी ने चौंकाया

नीति आयोग की बैठक से नीतीश कुमार की ग़ैर-हाज़िरी ने चौंकाया

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में चल रही नीति आयोग की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गईं। नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता PM मोदी कर रहे हैं। इसमें भाजपा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। बैठक में I.N.D.I.A ब्लॉक के 7 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। इनमें एम के स्टालिन (तमिलनाडु), सिद्धरमैया (कर्नाटक), रेवंत रेड्‌डी (तेलंगाना), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश), पी. विजयन (केरल), हेमंत सोरेन (झारखंड), भगवंत मान (पंजाब) और अरविंद केजरीवाल (नई दिल्ली) शामिल हैं।

इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार (27 जुलाई 2024) को नीति आयोग की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल नहीं हुए।अधिकारियों ने बताया कि बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने किया। कुमार के इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने का ठोस कारण अभी पता नहीं चल सका है। यह पहली बार नहीं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।

नीतीश की गैर-मौजूदगी के पीछे मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी खराब सेहत का हवाला दिया गया। कहा गया कि तबीयत के चलते वह दिल्ली नहीं आ सकते। हालांकि, सूबे की राजधानी पटना में उनके दो कार्यक्रम प्रस्तावित रहे। सीएम नीतीश कुमार पहले भी इस तरह की बैठक में शामिल नहीं हुए थे और बिहार का प्रतिनिधित्व तत्कालीन उपमुख्यमंत्री ने किया था।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि इस बार भी दोनों उपमुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने गए थे। इसके अलावा, बिहार से चार केंद्रीय मंत्री भी आयोग के सदस्य हैं और वे बैठक में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं हुए लेकिन, बिहार की ओर से पांच दिग्गज नेता इस बैठक में शामिल हुएं। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles