नेतन्याहू युद्ध अपराधी, बिना मुक़दमे के गोली मार देनी चाहिए: कांग्रेस सांसद

नेतन्याहू युद्ध अपराधी, बिना मुक़दमे के गोली मार देनी चाहिए: कांग्रेस सांसद

इज़रायल-हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा कि इज़रायल के पीएम एक युद्ध अपराधी हैं और उन्हें बिना मुकदमे के गोली मार दी जानी चाहिए। जैसे ही ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वैसे ही इसका विरोध शुरू हो गया।

दरअसल राजमोहन उन्नथन केरल में फिलिस्तीन एकजुटता रैली में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, नूर्नबर्ग परीक्षण नामक चीज़ का उपयोग युद्ध अपराधों में शामिल लोगों के लिए किया गया था। नूर्नबर्ग परीक्षणों में, युद्ध अपराधियों को बिना किसी मुकदमे के गोली मार दी गई। अब समय आ गया है कि नूर्नबर्ग मॉडल का परीक्षण किया जाए।

उन्होंने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के सामने युद्ध अपराधी बनकर खड़े हैं, उन्हें बिना किसी मुकदमे के गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इज़रायली पीएम की हत्या करने का समय आ गया है क्योंकि वह इस स्तर की क्रूरता कर रहे हैं। बता दें कि इज़रायल-हमास में चल रही जंग के बीच कांग्रेस ने इज़रायल के हमले को नरसंहार करार दिया है। कांग्रेस इसमें फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दे चुकी है।

एक दिन पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इज़रायल के हमले को नरसंहार करार दिया था। उन्होंने कहा था कि बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद ग़ाज़ा के कुछ हिस्सों को मलबे में बदलने का आह्वान किया है। कांग्रेस ने भारत सरकार से इज़रायल, अमेरिका और यूरोपीय संघ की सरकारों से हिंसा रोकने के लिए दबाव बनाने का भी आग्रह किया है।

सांसद राजमोहन ने कहा कि “आप पूछ सकते हैं कि जिनेवा कन्वेंशन के तहत सभी समझौते तोड़ने वालों के साथ क्या किया जाना चाहिए? द्वितीय विश्व युद्ध में, उन (नाज़ियों) को दोषी ठहराने के लिए नूर्नबर्ग परीक्षण नामक एक चीज़ थी जब युद्ध अपराध के आरोपियों को बिना मुकदमा चलाए गोली मार दी जाती थी।

उन्होंने कि अब समय आ गया है कि नूर्नबर्ग मॉडल इज़रायली पीएम के खिलाफ लागू किया जाए। बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के सामने युद्ध अपराधी बनकर खड़ा है। अब समय आ गया है कि नेतन्याहू को गोली मार दी जाए।

बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जब किसी नेता ने बेंजामिन नेतन्याहू को युद्ध अपराधी माना है। इससे पहले साउथ अफ्रीका केी विदेश मंत्री भी नेतन्याहू को युद्ध-अपराधी घोषित करने और अंतर्राष्ट्रीय अदालत में उनके विरुद्ध मुक़दमा चलाने की मांग कर चुकी हैं। उन्होंने इज़रायली हमले को फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार बताते हुए मानवता की हत्या बताया था।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *