दो चरणों के मतदान के बाद एनडीए डिप्रेशन में: तेजस्वी

दो चरणों के मतदान के बाद एनडीए डिप्रेशन में: तेजस्वी

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि दो चरणों के चुनाव के बाद एनडीए के लोग अवसाद(डिप्रेशन) से पीड़ित हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के तहत दो चरण 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है।

तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण के मतदान के एक दिन बाद आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश के किसान, युवा, महिलाएं, छात्र, व्यापारी और कर्मचारी जान गए हैं कि मोदी है तो नौकरी मिलना मुश्किल है। मोदी है तो महंगाई कम हों मुश्किल है, मोदी हैं तो मुद्दों पर चर्चा करना मुश्किल है। मोदी हैं तो स्कूल-अस्पतालों की बात करना मुश्किल है, मोदी हैं तो किसानों की आय दोगुनी करना मुश्किल है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को बिहार में दो जगहों पर थे। उन्होंने एक बार भी अपनी 10 साल की उपलब्धियों का जिक्र नहीं किया। अगर सही मायनों में कोई सफलता मिली होती तो वे इसका जिक्र जरूर करते।

तेजस्वी याद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी नहीं बताया कि उनके 40 में से 40 सांसदों ने पिछले 5 साल में क्या किया? उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इतने झूठ बोले हैं कि अब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। अब वे समस्याओं से भाग रहे हैं!

popular post

ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स

ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स शनिवार को अमेरिकी अखबार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *