पीएम मोदी आज आज बंगाल में 22,200 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

पीएम मोदी आज आज बंगाल में 22,200 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

पीएम मोदी दोपहर करीब 3 बजे पश्चिम बंगाल पहुंच जायेंगे। इसके बाद वह हुगली जिले के आरामबाग में एक सभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने दो दिनों के इस दौरे में पश्चिम बंगाल की सरकार और टीएमसी पर जोरदार हमला बोल सकते हैं।

पीएम मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। पश्चिम बंगाल के आरामबाग में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

ऐसे समय में जब लोकसभा चुनाव काफी करीब है और मार्च में ही चुनावों की घोषणा होने की संभावना है तब पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी का यह दौरा पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ायेगा और आम मतदाताओं को भाजपा के करीब ला सकता है।

वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया है कि 4 दिनों बाद पीएम मोदी फिर पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह नार्थ 24 परगना जिले के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। बारासात संदेशखाली से कुछ ही दूरी पर स्थित है। ऐसे में इस रैली के कई राजनैतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *