टैक्स वसूली में PhD है मोदी सरकार: राहुल गांधी, आपदा किसी भी देश में हो उस देश की जनता को अपने देश की सरकार से बड़ी उम्मीदें होती हैं, और ऐसे में सरकार अगर उस आपदा में जनता की फ़रियाद सुनने की जगह अवसर तलाश करे तो वहां की जनता को यह समझ जाना चाहिए कि वह सरकार उसके हितों और अधिकारों के लिए कभी खड़ी नहीं हो सकती।
ऐसा ही कुछ भारत में Covid-19 महामारी में देखने को मिला, जहां एक तरफ़ लोग बे रोज़गारी, भुखमरी, बीमारी और वायरस से मर रहे थे वहीं सरकार ने कोरोनाकाल में लोगों पर बोझ डाल कर अपना ख़ज़ाना भरा।
एक महीने में 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल देकर कोरोना जंग जीतने का जश्न मनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार भी Covid-19 महामारी में ख़राब स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते माफ़ी तक नहीं मांगी, यही नहीं इस वायरस से संक्रमित हो कर मरने वालों की सही संख्या तक नहीं बताई।
जनता से दिया जलाओ, थाली बजाओ, घंटी बजाओ कह कर कोरोना को हराने वाले मोदी जी से देश जानना चाहता है अब एक्सपर्ट तीसरी लहर की बात कर रहे हैं उसके लिए उनकी क्या तैयारी है?
इन सारी समस्याओं के बीच महंगाई ने भी जनता की कमर तोड़ रखी है, खाने पीने की चीज़ें हों या दवा इलाज की हर चीज़ की क़ीमतें आसमान छू रही हैं और सरकार के पास उसे रोकने का कोई मंत्र नहीं है।
पेट्रोल डीज़ल की क़ीमतें तो रोज़ाना बढ़ती जा रही हैं, इसी के चलते दैनिक भास्कर ने अपने हिंदी न्यूज़ पेपर में लिखा कि सरकार ने आयकर और कॉरपोरेट टैक्स से ज़्यादा कमाई तो पेट्रोल और डीज़ल से कर ली।
राहुल गांधी ने इसी न्यूज़ पेपर की कटिंग के साथ आज सुबह ट्वीट करते हुए लिखा कि टैक्स वसूली में PhD।
टैक्स वसूली में PhD. pic.twitter.com/RfRxmF8o7J
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2021


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा