मोदी सरकार को जनता, व्यापारी, किसान और मज़दूरों से कोई लेना देना नहीं : राकेश टिकैत

मोदी सरकार को जनता, व्यापारी, किसान और मज़दूरों से कोई लेना देना नहीं : राकेश टिकैत

देश का अन्न दाता पिछले 7 महीनों से अधिक समय से अपने घरों को छोड़ कर सड़कों पर अपनी मांगें लेकर बैठा हुआ, और सरकार है जो सुनने को तैयार नहीं है।

पूरा देश जानता है कि अब से 7 महीने पहले जब से तीन कृषि क़ानून लाए गए हैं तब से किसानों ने उनका विरोध किया है, और उन्हें देश की दूसरी राजनीतिक दलों के समर्थन के साथ साथ विदेश की कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिला है।
किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि इन तीनों क़ानून का मतलब रोटियों का मॉल में बिकना या तिजोरियों में बंद होना है और मेरे होते हुए मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।

अभी कल की ख़बर थी जहां कुछ BJP कार्यकर्ताओं ने किसानों के मंच पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश की थी, तब भी राकेश टिकैत ने कहा था कि अगर किसानों का मंच हथियाने की कोशिश की तो बक्कल उधेड़ दूंगा।

आज फिर किसानों के नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार को ललकारते हुए कहा कि इस समय देश पर कुछ लोगों ने क़ब्ज़ा कर लिया है, इनको देश की जनता, व्यापारी, किसान और मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है, हैरानी की बात है कि किसान देश की राजधानी को घेर कर बैठे हैं और सरकार बात ही नहीं कर रही है। किसान भी पीछे नहीं हटेगा।

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हम पीछे नहीं हटने वाले हैं, पीछे हटना हमारी डिक्शनरी में नहीं है, जिस तरह फ़ौजें मोर्चे पर होती हैं तो गोली खाती हैं उसी तरह हम भी मोर्चे पर हैं और लड़ रहे हैं ।

इसी प्रकार एक अन्य ट्वीट में लिखा कि आंदोलन को आम जनता की भावनाएं आगे बढ़ा रही हैं। यह एक वैचारिक क्रांति है। जहां वैचारिक क्रांति आई है उसने परिवर्तन किए हैं। विचार से बड़ा कोई हथियार नहीं है।

popular post

ईरान_अमेरिका न्यूक्लियर डील की प्रस्तावित शर्तों पर ओमान के विदेश मंत्री का बयान 

ईरान_अमेरिका न्यूक्लियर डील की प्रस्तावित शर्तों पर ओमान के विदेश मंत्री का बयान  CBS के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *