मणिपुर में सीएम एन बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों का हमला

मणिपुर में सीएम एन बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों का हमला

मणिपुर: मणिपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संदिग्ध उग्रवादियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर सोमवार (10 जून, 2024) को हमला किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का सुरक्षा काफिला मणिपुर के जिरीबाम जिले जा रहा था क्योंकि यहां भारी तनाव जारी है, लेकिन इस दौरान अचानक कई राउंड की गोलीबारी कर दी गई। इसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की है। वहीं, अधिकारियों ने साफ करते हुए कहा कि सुरक्षा काफिले पर हुए हमले के दौरान सीएम एन बीरेन सिंह मौजूद नहीं थे क्योंकि अभी तक वो दिल्ली से नहीं लौटे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री लौटने के बाद जिरीबाम जाना था।

जब हमला हुआ तब मुख्यमंत्री काफिले में नहीं थे। मुख्यमंत्री का मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है, इसलिए मुख्यमंत्री के रवाना होने से पहले एक एडवांस टीम भेजी गई थी। जब सुरक्षा काफिला कोटलेन पहुंचा तो संदिग्ध मिलेनियम ने काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ”मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से मणिपुर के इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे। दरअसल उग्रवादियों ने शनिवार (8 जून, 2024) को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और 50 से ज्यादा मकानों में आग लगा दी थी।

जिरीबाम में तनाव जारी
पुलिस ने कहा कि मणिपुर के जिरीबाम जिले में स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है। शनिवार को हुई घटना के बाद प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लमताई खुनौ, डिबोंग खुनौ, नुनखाल और बेगरा गांवों में 70 से अधिक मकानों में आग लगा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles