मध्य प्रदेश, आदिवासी लड़कियों के साथ मेले में छेड़छाड़

मध्य प्रदेश, आदिवासी लड़कियों के साथ मेले में छेड़छाड़

भाजपा शासित मध्य प्रदेश में एक बार फिर महिलाओं और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

प्रदेश के आदिवासी पर्व भगोरिया में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मेघनगर में कुछ युवकों ने मेले में मौजूद लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की, लड़कियों ने बदमाशों की इस हरकत का विरोध किया तो भीड़ के बीच उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि लड़कियों ने भी मनचलों का डटकर मुकाबला किया। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मेघनगर में भगोरिया हाट चल रहा था। इसी दौरान आदिवासी लड़कियों से कुछ लड़कों ने साथ छेड़खानी की। लड़कियों ने इस घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो सामने आया है जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो इसी घटना से संबंधित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भगोरिया मेले में इस साल छेड़छाड़ की यह दूसरी घटना है। इससे पहले आलीराजपुर जिले के वालपुर में भी इसी तरह की शर्मनाक हरकत की गई थी। आलीराजपुर जिले के वालपुर में एक युवक ने जबरन एक लड़की को चूम लिया था, वहीं दूसरे युवक ने उसे भीड़ में खींचकर गंदी हरकत की थी। अब आदिवासी संस्कृति के भगोरिया मेले में भी शर्मनाक घटना सामने आई है।

पीड़ित लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने अनिल भूरिया, संजय बारिया, दिनेश बारिया, अजय बारिया, शंकर भाबोर और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। झाबुआ के एसपी आशुतोष गुप्ता के मुताबिक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं। उनका कोई भी आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles