भारत में लूला डी सिल्वा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं: पीएम मोदी 

भारत में लूला डी सिल्वा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से बातचीत की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ‘ग्लोबल साउथ’ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में, ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर जोर दिया।

रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नई ऊंचाई को छूने वाली है। उन्होंने कहा, ‘ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा घनिष्ठ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।’

ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य विकासशील और अल्प विकसित देशों का समूह है। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और आने वाले वर्ष में इसे और भी ऊंचाई पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसमें कहा गया है, ‘नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारत्मक बहुपक्षवाद के महत्व पर भी जोर दिया।’

popular post

इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत

इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत अमेरिका, जो इज़रायली

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *