हरियाणा , टीएमसी को छोड़ अशोक तंवर ने आप का दामन थामा

हरियाणा , टीएमसी को छोड़ अशोक तंवर ने आप का दामन थामा

हरियाणा में कभी कांग्रेस के सिपहसालार रहे अशोक तंवर ने अब टीएमसी का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता अशोक तंवर ने दिल्ली में आज अधिकार ग्रुप सेआधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि कभी राहुल गांधी के खास साथी रहे अशोक तंवर को राहुल गांधी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी पर बड़े आरोप लगाते हुए अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ दी थी। नवंबर 2021 में कांग्रेस छोड़कर अशोक ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। टीएमसी ने अशोक तंवर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गोवा चुनाव में पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी थi लेकिन यहां पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

अशोक तंवर का टीएमसी से जल्दी ही मोहभंग हो गया और अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। अशोक तंवर ने जिस समय आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली उस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित थे। कभी हरियाणा कांग्रेस का युवा चेहरा कहलाने वाले अशोक तंवर राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles