केजरीवाल ने तब्लीगी जमात को बदनाम किया, हिंसा के दौरान गायब हो गए: ओवैसी

केजरीवाल ने तब्लीगी जमात को बदनाम किया, हिंसा के दौरान गायब हो गए: ओवैसी

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन पर देश भर में मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने और “नरेंद्र मोदी के सभी रिकॉर्ड तोड़ने ” का आरोप लगाया। एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली के सलीमपुर में ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवारों के प्रचार के दौरान उन्होंने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी में दंगों के दौरान गायब होने और शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया।

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष ने कहा कि “जब लोग कोविड के प्रभाव में थे, वह ऑक्सीजन और अस्पताल में बिस्तर के लिए संघर्ष कर रहे थे”, तब तबलीगी जमात के कारण कोरोना वायरस फैलने की बात कहकर मुख्यमंत्री जहर उगल रहे थे। उन्होंने तब्लीगी जमात को बदनाम किया है।

दिल्ली मिहान की कोविड मामलों की सूची में एक कॉलम था जिसमें तेजी से फैल रहे वायरस के सदस्यों के रूप में तब्लीगी जमात का उल्लेख किया गया था। पूरे देश में मुसलमानों पर शक किया गया। नफरत इस हद तक बढ़ गई थी कि कई लोगों पर हमले भी किए गए। इन सबके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।

भीड़ को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने (सीएए विरोधी) प्रदर्शनकारियों को आधे घंटे में शाहीन बाग से हटाने के लिए कहा था। उन्होंने दावा किया कि “उनकी पार्टी के एक व्यक्ति, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए, ने ‘गोली मारो’ का नारा लगाया।” दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तब्लीगी जमात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई ,ये है इनका असली चेहरा।

वह 2013 के नरेंद्र मोदी हैं और उनके सारे रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।” ओवैसी ने कथित तौर पर कहा कि जब दिल्ली में हिंसा भड़की तो केजरीवाल “गायब” हो गए थे। उन्होंने कहा, “घर जल रहे थे और लोग मर रहे थे लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री कहीं नजर नहीं आए। AIMIM अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कोई भी पार्टी मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों की भलाई के लिए काम नहीं कर रही है।

ओवैसी ने कहा, “जब मैं गुजरात के अहमदाबाद, गोधरा, सूरत रुदगाम और दिल्ली के सलीमपुर के जाफराबाद में रुका तो मुझे उन गंदे और अविकसित इलाकों को दिखाया गया जहाँ मुस्लिम,दलित और आदिवासी रह रहे हैं.” इन जगहों पर खुली नालियां और कूड़े के ढेर हैं, लेकिन पीने का साफ पानी नहीं है, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है और अस्पतालों की भी व्यवस्था नहीं है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *