कमल हासन ने उठाए सवाल, जहां रखी गईं EVM, वहां घूम रहे हैं संदिग्ध लोग

फिल्म अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मय्यम प्रमुख कमल हासन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को हुए मतदान के बाद जहां EVM सुरक्षित रखे गए हैं, उस परिसर और स्ट्रांग रूम में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही पार्टी ने चुनाव आयोग से इस संबंध में कार्रवाई करने की भी मांग की है।

कमल हासन ने इन सेंटर्स पर ‘रहस्यमय’ वाहनों और व्यक्तियों की मौजूदगी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि वह मतदाताओं, राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों में यह भरोसा कायम करे कि चुनाव सही तरीके से हुए हैं और नतीजों की घोषणा ईमानदारी से की गई। इससे पहले DMK ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे और मामले को चुनाव आयोग के सामने उठाया था।

कमल हासन ने इस संबंध में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में शामिल मुख्य पॉइंट्स का जिक्र करते हुए पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि एक व्यक्ति की तरफ से एक से ज्यादा बार मतदान करने की घटनाएं हुई हैं, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरों ने अचानक काम करना बंद कर दिया है, जिन परिसरों में EVM रखे गए हैं वहां “रहस्यमय कंटेनर” लॉरी ‘गोपनीय’ तरीके से लाए गए और लोग स्ट्रांग रूम के पास घूमते हुए मिले।

“स्ट्रांग रूम वाकई स्ट्रांग रूम होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे बार-बार खराब हो रहे हैं, अचानक रहस्यमय कंटेनर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, परिसर के भीतर-बाहर वाईफाई सुविधा उपलब्ध है, स्ट्रांग रूम के आसपास लैपटॉप लिए रहस्यमय लोग घूम रहे हैं, जिससे सवाल पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही 30 प्रतिशत मतदाता वोट डालने नहीं जाते हैं और जब ऐसे ‘‘रहस्य और संदेह’’ रहेंगे तो डर है कि लोकतंत्र में लोगों का योगदान और कम हो जाएगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *