बेंगलुरु में राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, हुआ हंगामा

बेंगलुरु में राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, हुआ हंगामा

बेंगलुरु में आज लोगों ने चल रही प्रेस मीटिंग में घुसकर राकेश टिकैत पर स्याही फेंकी। जिस वक्त उन पर स्याही फेंकी गई तब वो मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत के ऊपर बेंगलुरु प्रेस क्लब के गांधी भवन में स्याही फेंकी गई है। बेंगलुरु में आज कुछ लोगों ने प्रेस मीटिंग में घुसकर किसान नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकी। जिस वक्त यह घटना घटी तब वह मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

संबोधित करने के दौरान ही कुछ लोग उनके पास पहुंचे और उन पर स्याही फेंक दी। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहोल बन गया और कुर्सियों को इधर-उधर भी फेंका जाने लगा । निरस्त किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ टिकैत ने एक स्टिंग ऑपरेशन के बारे में बोलने के लिए प्रेस मीटंग बुलाई गई थी जिसमें कर्नाटक के एक किसान नेता को कथित तौर पर पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था।

इस घटना के बाद राकेश टिकैत ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगया है कि सरकार ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रदान नहीं की। खबरों के अनुसार उन्होंने कहा यहां स्थानीय पुलिस द्वारा किसी भी तरह की सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी। यह सरकार की मिलीभगत से किया गया है।

 

 

popular post

बुधवार को ख़ून से लथपथ लेबनान के लिए हिज़्बुल्लाह का मिसाइल से जवाब

बुधवार को ख़ून से लथपथ लेबनान के लिए हिज़्बुल्लाह का मिसाइल से जवाब लेबनान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *