दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारत का तेजस फाइटर जेट क्रैश
दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार (21 नवंबर 2025) को भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इसमें सवार पायलट की मौत हो गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि आसमान में कलाबाजियां करते हुए तेजस विमान अचानक जमीन से टकरा गया और फिर जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद सिर्फ भीषण आग की लपटें उठती दिखी। आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने के बाद दुबई एयर शो को अस्थाई तौर पर रोका गया है। भारतीय वायुसेना ने बताया कि इसमें जेट में सवार पायलट की मौत हो गई।
तेजस एक 4.5-जेनरेशन का मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने एयर-डिफेंस मिशन, ऑफेंसिव एयर सपोर्ट और क्लोज-कॉम्बैट ऑपरेशन करने के लिए बनाया है। यह अपनी क्लास के सबसे हल्के और सबसे छोटे फाइटर प्लेन में से एक माना जाता है। इसे जमीनी और समुद्री अभियानों के लिए भी डिजाइन किया गया है, जो इसे भारत का सबसे अनुकूल स्वदेशी प्लेटफार्मों में से एक बनाता है।
यह तेजस विमान से जुड़ी दूसरी दुर्घटना है, पहली दुर्घटना 2024 में जैसलमेर के पास हुई थी। दुबई एयर शो हर दो साल में आयोजित होता है और इसे दुनिया के बड़े एयरोस्पेस कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। इसमें 150 देशों के 1,500 से अधिक एक्जीबीटर और 1,48,000 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं।
यह घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:10 बजे हुई, जब हजारों दर्शक विमान के करतब देख रहे थे। हवा में मोड़ लेते समय अचानक पायलट ने स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस पर से नियंत्रण खो दिया और विमान तेजी से जमीन से टकरा गई।
इस दुर्घटना के बाद दुबई एयर शो को अस्थाई तौर पर रोका गया है। भारतीय वायुसेना ने दुबई में तेजस विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है। IAF ने बताया, “दुबई एयर शो 2025 में भारतीय वायु सेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। फिलहाल आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा