पेरिस ओलिंपिक में भारत मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा

पेरिस ओलिंपिक में भारत मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा

ओलिंपिक 2024: पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। फुलटाइम मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 2 गोल बचाए। भारतीय हॉकी टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। टोक्यों ओलंपिक में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

इससे पहले फुल टाइम के समय स्कोर 1-1 की बराबरी पर थी। जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट में गया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार गोल दागकर भारत को जीत दिली दी। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने अपने ग्रुप चरण में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया था।

ओलंपिक में 52 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा पाने में सफल रही थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 से जीत हासिल की थी। इस ओलंपिक में भारत को बेल्जियम के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर ग्रेट ब्रिटेन की टीम ग्रुप स्टेज के अंत में पूल बी में तीसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने दो जीत और दो ड्रॉ के जरिए पांच मैचों में आठ अंक हासिल कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

भारतीय टीम की यह जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि टीम सिर्फ 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी। 60 मिनट के खेल में 48 मिनट भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास मैच से बाहर रहे। उन्हें रेफरी ने 12वें मिनट में रेड कार्ड दिया था, हालांकि रेफरी का यह फैसला विवादों में आ गया। पूर्व भारतीय ओलिंपियन जुगराज सिंह ने कहा कि इस फाउल के लिए यलो कार्ड देना ही काफी था।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय की मां रीता उपाध्याय ने कहा, “मैच देखते समय हम केवल भारत की जीत की कामना कर रहे थे… मैच ड्रॉ होने के बाद भी हमने विश्वास नहीं छोड़ा… हमारी प्रार्थना है कि भगवान फाइनल तक सभी खिलाड़ियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और वे लोग जीतकर आएं…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles