वर्ल्ड कप में भारत का पाक के ख़िलाफ़ अजेय प्रदर्शन बरक़रार, पाक को टी20 वर्ल्ड कप में 61 रन से हराया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाकर न केवल अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि सुपर-8 में जगह बनाने वाली ग्रुप-ए की पहली टीम भी बन गई है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मिली यह जीत रिकॉर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है।
इस जीत के साथ भारत ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो दुनिया की कोई और टीम नहीं कर सकी। भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसने किसी एक प्रतिद्वंद्वी (पाकिस्तान) के खिलाफ 8 जीत दर्ज की हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को बुरी तरह हरा दिया है। भारत ने 61 रन यह जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।
भारत ने 61 रन से पाकिस्तान को रौंदा
भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से रौंदा। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। अब भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी को अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।
रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया को महज 1 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 88 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
कैसा रहा पाकिस्तान का हाल?
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने बाबर आजम (5) के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, जबकि शादाब खान (14) के साथ 39 रन की साझेदारी की, लेकिन 73 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई।
उस्मान खान ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 शिकार किया


popular post
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में पूरे किए 700 विकेट
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में पूरे किए 700 विकेट अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान राशिद
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा