प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च में करेंगे बांग्लादेश का दौरा

नई दिल्ली: (एएनआई) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के अंतिम सप्ताह में बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाले है जिससे भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को मज़बूती मिलेगी COVID-19 महामारी के बाद से यह किसी विदेशी देश के लिए प्रधान मंत्री की पहली यात्रा होगी।

बता दें कि अभी प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में आधिकारिक घोषणा किया जाना बाक़ी है। सूत्रों ने भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि पीएम मोदी 26 और 27 मार्च बांग्लादेश के दौरे पर जाने की उम्मीद है पीएम की यात्रा के कंट्रोवर्स और एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री की यात्रा के पहले गृह सचिव अजय भल्ला अपने समकक्ष मुस्तफा कमाल उद्दीन के साथ वार्ता करने के लिए ढाका जाएगें। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी 4 मार्च को बांग्लादेश के अपने समकक्ष ए के अब्दुल मोमन से मिलने ढाका का दौरा करेंगे।

ग़ौरतलब है कि भारत ने बांग्लादेश को COVID-19 की वैक्सीन देने में प्राथमिकता दी है। पीएम मोदी और उनके बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दोनों एक अच्छा तालमेल रखते हैं।

बता दें कि बांग्लादेश सेना की टुकड़ी ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया था साथ ही दोनों देश बांग्लादेश के स्वतंत्रता के 50वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए कई आयोजन कर रहे हैं।

 

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *