इंडिया गठबंधन सलामत है और जेडीयू इसका हिस्सा है: केसी त्यागी

इंडिया गठबंधन सलामत है और जेडीयू इसका हिस्सा है: केसी त्यागी

बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन को लेकर एक बार फिर से है चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर अटकले लगाई जा रही है कि वह कभी भी पाला बदल कर भाजपा के साथ हो सकते हैं। गुरुवार को परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद राजद और जदयू में दूरी बढ़ गई है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने नीतीश की घर वापसी को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार बिहर के मुख्यमंत्री पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना सकते हैं।

इस बदलते घटनाक्रम के बीच गुरुवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हुई। 96 मिनट तक चली इस बैठक में क्या बात हुई है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बिहार के बदलते राजनैतिक घटनाक्रम और भाजपा की रणनीति पर चर्चा की गई है।

गृहमंत्री अमित शाह के घर पर हुई बैठक से पहले बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के घर पर बिहार भाजपा के नेताओं की करीब 40 मिनट तक बैठक हुई।

नीतीश की ‘घर वापसी’ के लिए बिहार चैप्टर की स्क्रिप्ट दिल्ली में ही लिखी गई थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट कहती है कि बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने दावा किया है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार भाजपा के साथ आएंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा ने अपने सभी विधायकों को पटना में रहने को कहा है। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि जदयू और भाजपा के बीच अगर सीएम पद को लेकर कोई सहमति नहीं बनती है तो नीतीश कुमार बिहार विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं।

ऐसी स्थिति में भी संभावना है कि भाजपा और जदयू मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार में नीतीश कुमार फिर पाला बदल कर भाजपा से जाकर मिलेंगे या नहीं यह अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।

बिहार में राजनैतिक हलचल तेज होने के बाद दिल्ली में गुरुवार को जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि इंडिया गठबंधन सलामत है और जेडीयू इसका हिस्सा है। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि ” ऐसा अभी कुछ भी नहीं है।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर केसी त्यागी ने कहा, कि बच्चों के कमेंट पर हम कमेंट नहीं करते। वहीं नीतीश कुमार की परिवारवाद वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि, वह न तो लालू यादव पर थी और न ही सोनिया गांधी पर थी। कार्यक्रम में वह कर्पूरी ठाकुर की सराहना कर रहे थे।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *