डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते DGCA का अहम फ़ैसला, 31 जुलाई तक इंटरनेशनल उड़ानों पर प्रतिबंध

डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते DGCA का अहम फ़ैसला, 31 जुलाई तक इंटरनेशनल उड़ानों पर प्रतिबंध

देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट की तीसरी लहर की उम्मीद के चलते DGCA ने अहम फ़ैसला लिया है, DGCA ने देश से जाने और आने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 जुलाई 2021 तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है, इससे पहले यह रोक 30 जून तक बढ़ाई गई थी, हालांकि कुछ एयर रूट्स पर फ्लाइटों का संचालन रहेगा।

नए सर्कुलर में बताया गया है कि इंटरनेशनल उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाने के निर्णय का असर कार्गो विमानों पर नहीं पड़ेगा, इसके साथ ही इस प्रतिबंध से उन उड़ानों को भी छूट होगी जिन्हें खास तौर पर DGCA ने मंजूरी दी हो।

रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस समेत 27 देशों के साथ एयर बबल समझौते किए हैं,दो देशों के बीच इस समझौते के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय विमान अपने क्षेत्रों के बीच उड़ान भरने की अनुमति रहेगी, भारत के कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के चलते अंतर्राष्ट्रीय यात्री विमानों पर निलंबन बढ़ाने का फैसला आया है।

भारत में एक दिन में Covid-19 के 45,951 नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 3,03,62,848 पर पहुंच गई है, जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगातार तीसरे दिन 1,000 से कम रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है. एक दिन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह संख्या 81 दिनों में सबसे कम है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *