हाथरस घटना केवल भगदड़ नहीं, भोले बाबा के खिलाफ साजिश है: एपी सिंह

हाथरस घटना केवल भगदड़ नहीं, भोले बाबा के खिलाफ साजिश है: एपी सिंह

यूपी: हाथरस में मची भगदड़ मामले को लेकर नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चौंकाने वाला बयान दिया है। एपी सिंह ने कहा, ‘2 जुलाई को हाथरस में जो घटना हुई, वो केवल भगदड़ नहीं है बल्कि नारायण सरकार हरि के खिलाफ साजिश है। मानव संगम सद्भावना मिलन के लिए सारी परमिशन मिली हुई थीं। यहां पर कुछ गाड़ियां ख़ड़ी मिली थीं। जो पंडाल था, वहां महिलाएं थीं। कुछ लोग भी थे जिन्होंने भगदड़ करी। उनके हाथों में नशीला स्प्रे लगा हुआ था।’

बता दें कि, दो जुलाई को यूपी के हाथरस जिले में एक सत्संग का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि शामिल हुआ। कार्यक्रम के बाद सूरजपाल के जाते समय उसकी चरण रज लेने के लिए लोग आगे बढ़े। इसी दौरान अचानक भगदड़ गई। भगदड़ मचने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई लोग जमीन पर गिर गए। हादसे के बाद सामने आई मौतों का आंकड़ा चौंकाने वाला था। इस हादसे में 121 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई।

भगदड़ मामले को लेकर नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने कहा कि ये केवल भगदड़ की घटना नहीं है बल्कि नारायण साकार हरि के खिलाफ साजिश है। एपी सिंह ने कहा, ‘ऐसे 12 लोग थे। ये केवल नारायण साकार हरि को बदनाम करने के लिए नहीं बल्कि पूरा मानव संगम सद्भावना को खत्म करने के लिए था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है, सांस रुकने से मौत हुई है। वो लोग भागते-भागते सफेद और काली स्कॉर्पियो में बैठे।’

एपी सिंह ने कहा कि SP हाथरस भी जांच कर रहे हैं। अलीगढ़ का जो टोल है, उसकी सीसीटीवी फुटेज को सीज़ कर लिया जाए। हम लोग पहचान करेंगे। ये कोई दुर्घटना की बात नहीं, हत्या की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles