हरियाणा: लव जिहाद के नाम पर राज्य में कोई कानून नहीं आएगा: चौटाला

(आईएससीप्रेस): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में लव जिहाद कानून लागू करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के नाम पर राज्य में कोई कानून नहीं आएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी धर्म विशेष पर कानून आएगा तो हम उसका समर्थन नहीं करेंगे।

चौटाला ने कहा, “अगर एक धर्म से दूसरे धर्म में जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून आएगा तो हम उसका समर्थन करेंगे, लेकिन हम किसी विशेष धर्म के लिए कानून का समर्थन नहीं करेंगे।

चंडीगढ़ में पार्टी की अल्पसंख्यक इकाई की बैठक में दशिनत चौटाला ने यह बड़ा बयान दिया है। बता दें कि हाल ही में राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने बजट सत्र में लव जिहाद पर कानून लाने की घोषणा की थी। तब से हरियाणा की सियासत के गलियारों में इसकी चर्चाएं हो रही हैं।

अब तक देश में भाजपा शासित तीन राज्यों में लव जिहाद कानून लागू किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने अध्यादेश के रूप में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 को मंजूरी दी है। मध्यप्रदेश में इस कानून के लागू होने के साथ वो सभी विवाह को रद्द हो गए हैं जो धर्म परिवर्तन उद्देश्य से किये गए थे।

हरियाणा में फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक दूसरे धर्म के लड़के ने लड़की का अपहरण करने और उसे मारने की कोशिश करने के बाद वाला मामला सुर्ख़ियों में था। मामले को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि बल्लभगढ़ मामले में लड़की के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। उसके बाद विज ने मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया था। तब से हरियाणा में लव जिहाद कानून की मांग की जा रही है।

popular post

सऊदी अरब का ट्रंप पर दबाव: होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाने की मांग

सऊदी अरब का ट्रंप पर दबाव: होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाने की मांग The Wall

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *