काले झंडे दिखाए जाने पर धरने पर बैठे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का शनिवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। कोल्लम जिले के निलामेल में राज्यपाल को काले झंडे दिखाए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे भी लगाए। इससे नाराज होकर राज्यपाल ने सड़क किनारे धरना शुरू कर दिया।
उन्होंने प्रदर्शन को रोक न पाने के लिए पुलिस को फटकार लगाई। साथ ही एसएफआई को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इस अपने सहयोगी को गृह मंत्री अमित शाह या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करवाने का निर्देश दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार (27 जनवरी) को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोट्टरकारा जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला कोल्लम के निलामेल पहुंचा, तभी सीपीआईएम की स्टूडेंट्स विंग एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाए। यह देखकर राज्यपाल गुस्से में आ गए और ड्राइवर से कहकर कार रुकवाई और रोड किनारे ही धरने पर बैठ गए।
एसएफआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का क्या है कारण ?
दरअसल, एसएफआई कार्यकर्ता राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे केरल के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सीनेट में भाजपा और आरएसएस के कैंडिडेट को आगे बढ़ा रहे हैं।
बता दें कि दिसंबर 2023 में भी एसएफआई ने राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया था. तब कालीकट विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफ़आई) के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ पोस्टर लहराए थे। आरोप था कि राज्यपाल जब दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जा रहे थे तब उनके वाहन को एसएफ़आई के कार्यकर्ताओं ने टक्कर भी मारी थी।
इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और राज्य पुलिस पर उनके ख़िलाफ़ चल रहे पोस्टर अभियान के पीछे होने का आरोप लगाया था।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा